इलाज के लिए विदेश रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मॉनसून सत्र के पहले चरण में नहीं लेंगी हिस्सा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

इलाज के लिए विदेश रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मॉनसून सत्र के पहले चरण में नहीं लेंगी हिस्सा

चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई सोनिया गांधी और उनके साथ राहुल गांधी सोमवार से शुरू हो रहे

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जा रही हैं। उनके के साथ राहुल गांध भी जाएंगे। हालांकि, राहुल अगले हफ्ते तक भारत वापस लौट आएंगे। पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी दी।
सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।’’  बता दें, चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई सोनिया गांधी और उनके साथ राहुल गांधी सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के पहले चरम में शामिल नहीं होंगे। 

इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को संगठन में सोनिया ने  व्यापक बदलाव को मंजूरी प्रदान की। इस बदलाव में पार्टी के कई बड़े नेताओं को अपने पद से हटा दिया था। इस बदलाव में सबसे बड़ा फायदा राहुल गांधी के करीबी रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ है। सुरजेवाला अब कांग्रेस अध्यक्ष को सलाह देने वाली उच्च स्तरीय छह सदस्यीय विशेष समिति का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।