कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

NULL

मुरैना : संगठन विस्तार को लेकर कांग्रेस जिला स्तरीय बैठक कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति करने का अधिकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देने का प्रस्ताव रखा जिसको समस्त कांग्रेस जनों ने सर्व सहमति से समर्थन किया गया।

इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यवेक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन के विस्तार में सक्रिय कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं, अनुसूचित जाति, अल्प संख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं को विशेष महत्व दिया जायेगा। पर्यवेक्षकों ने कहा कि बूथ स्तर तक होने वाले संगठन विस्तार में जमीनीस्तर पर कार्य करने वाले ऊर्जावान युवा कार्यकर्ताओं को अधिक जिम्मेदारी दी जायेगी।

शीघ्र ही ब्लॉकों का दौरा कर कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे उन्होंने कहा कि प्रदेश की सत्ता में काबिज भाजपा की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है भाजपा की जनविरोधी नीतियों से गरीब, किसानों, व्यापारी कर्मचारी एवं आमजन परेशान है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तीन ब्लॉक नो मंडलम एवं 27 सेक्टर बनाने का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया था उसके अनुसार ही संगठन विस्तार में कार्यकर्ताओं को पदों की जिम्मेदारी दी जायेगी।

बैठक का संचालन जिला कांग्रेस राजेन्द्र यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक बूंदी लाल रावत , उम्मेद सिंह बना, राकेश यादव, हरी सिंह सिकरवार एडवोकेट, रक्षपाल सिंह तोमर, रघुराज कंषाना, मनोजपाल यादव, चंदन सिंह तोमर, गोपाल गुप्ता, बनवारी लाल शुक्ला, सोनेराम यादव, जब्बर बक्स कुर्रेशी, सुनील शर्मा, गिर्राज डण्डौतिया, अनार सिंह तोमर, राधेश्याम सिंह तोमर, मुरारी लाल खस, महेन्द्र कुमार जैन, राधेश्याम तिवारी, विपिन चौैहान, मीना सिंह सिकरवार, रामनिवास राठौर, रघुनाथ सिंह जादौन, रविन्द्र कुमार माहेश्वरी, कमलेश जाटव सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।