कांग्रेस ने MP में कमलनाथ को सौंपी कमान, सिंधिया होंगे चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने MP में कमलनाथ को सौंपी कमान, सिंधिया होंगे चुनाव प्रचार कमेटी के चेयरमैन

NULL

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को आज पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष और ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया। राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तत्काल प्रभाव से कमलनाथ को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष और सिंधिया को चुनाव का प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। बाला बच्चन, रामनिवास रावत, जीतू पटवारी और सुरेंद्र चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष होंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं। उनसे पहले अरूण यादव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका में थे। गहलोत ने कहा, ‘‘पार्टी अरूण यादव की कड़ी मेहनत और योगदान की सराहना करती है।’’

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।