कांग्रेस की मानसिकता सिंक : रमन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस की मानसिकता सिंक : रमन

NULL

रायपुर : मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि कांग्रेस की मानसिकता सिंक होती जा रही है। इसके साथ ही उसका आकार भी सिकुडता जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात मीडिया के एक सवाल के जवाब में कही है। उनसे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल के एक बयान पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी, श्री बघेल ने एक बयान में कहा था कि गुजरात में विकास पागल हो गया था,

 

छत्तीसगढ़ में कुपोषित हो गया है। अपनी प्रतिक्रिया में डॉ. रमन ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ये है पार्टी सिमटते सिमटते देश में केवल 7 प्रतिशत स्थान पर आ गई है। अभी कनार्टक का चुनाव होने वाला है इसके बाद वह 7 प्रतिशत भी नहीं बचेगी। इसी तरह कांग्रेस की मानसिकता भी सिंक होती जा रही है। उसका आकार भी सिकुड़ रहा है।

रमन ने प्रदेश के बजट पर मीडिया से चर्चा में कहा है कि बजट निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस संबंध में विधायकों, सासंदो व अन्य संस्थाओं से सुझाव लिए जा रहे है। बजट में विधायकों, सांसदों की प्राथमिकता का भी ध्यान रखा जा रहा है। उसी आधार पर बजट का शेप(आकार) तैयार होगा। विपक्ष को विधायकों,

चेंबर ऑफ कार्मस तथा अन्य स्टेक होल्डरों से बात की जा रही है। छत्तीसगढ़ का बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए होगा। बजट के फाइनल आकार के लिए कैल्कुयलेशन किया जा रहा है। इस बार के बजट में रोड कनेक्टिविटी, नेट कनेक्टिवटी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। हर संभाग में 3 से 4 हजार करोड़ की सड़कें बनाने का काम किया जा रहा है। यह काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।