कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का निधन

NULL

सतना, (मप्र) : मध्यप्रदेश की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रेम सिंह का आज यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह 66 वर्ष के थे तथा अविवाहित थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आज सुबह स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें यहां निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोपहर में उनका निधन हो गया। उन्हें मधुमेह की बीमारी थी।

सिंह का जन्म 8 सितंबर 1951 को उत्तर प्रदेश के कोलौहा में हुआ था। सिंह तीन बार चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक थे। पहले वे 198।85 में सतना जिला बीस सूत्रीय समिति के सदस्य रहे। 1985 में जिला तेंदूपथा समिति के सदस्य रहे। 1986 में वे कृषि उपज मंडी के निदेशक रहे।

इसके बाद उन्होंने 1998 में चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और विधायक चुने गए। 2003 में बारहवीं विधानसभा में वे फिर चुनाव जीते और 2013 में सिंह कांग्रेस के टिकट पर तीसरी बार चित्रकूट से विधायक चुने गए। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह ने प्रेम सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

– (भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।