कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान संभालने को तैयार है पुणे का यह इंजीनियर, 23 को करेंगे आवेदन

पुणे के 28 वर्षीय एक शख्स ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई

देश की सबसे बड़ी पार्टी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपना इस्तीफा सार्वजनिक करने के बाद फ़िलहाल कांग्रेस का कोई भी अध्यक्ष नहीं है। कांग्रेस अपने नए अध्यक्ष की तलाश में है। देश में जगह-जगह चल रही राजनीतिक चर्चा के बीच पुणे के 28 वर्षीय एक शख्स ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई है।यह शख्स पेशे से एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर है।  
जानकारी के मुताबिक, गजानंद होसले पुणे में एक विनिर्माण फर्म में मैनेजर के रूप में कार्य कर रहा है। बता दे कि जो 23 जुलाई को कांग्रेस की शहर यूनिट के अध्यक्ष रमेश बागवे को अपना आवेदन पत्र जमा करने की योजना बना रहे हैं। 
होसले ने आगे कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले पर अड़े हुए हैं। पार्टी इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति में है कि अब किसे पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया जाए।ऐसे में मैं इस पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करना चाहता हूं। उन्होंने साथ ही कहा कि मंगलवार को मैं पहले पार्टी की प्राथमिक सदस्यता की प्रक्रिया पूरी करूँगा, उसके बाद ही अध्यक्ष पद के लिए आवेदन पत्र दाखिल करूँगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।