दलितों को साधने में जुटी कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दलितों को साधने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस की नजऱ इसी वोटबैंक पर है। यही वजह है कि कांग्रेस ने इस वोट बैंक को साधने

भोपाल : मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी पांच महीने का समय शेष है, लेकिन कांग्रेस में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कोई निर्णय नहीं हो पा रहा है। ऐसे में कांग्रेस ने प्रदेश में अपनी सरकार बनाने डिप्टी सीएम पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने बयान दिया है कि अगर मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री बनेंगे।

दरअसल, अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश प्रभारी बाबरिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दलितों को वरीयता दी जाएगी। इस आधार पर सुरेंद्र चौधरी इस पद के लिए बेहतर उम्मीदवार होंगे। बाबरिया ने कहा कि जमुना देवी जिस तरह मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री बनाई गईं थीं,अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनीं तो सुरेंद्र चौधरी उप मुख्यमंत्री हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुरेंद्र चौधरी को खुद कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। बता दें कि सुरेंद्र चौधरी वर्तमान में कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। इस मामले में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान जो भी भूमिका तय करेगा, मैं वो भूमिका निभाऊंगा।

गौरतलब है कि बाबरिया का बयान इसलिए भी अहम है, क्योंकि मध्यप्रदेश में करीब 16 फीसदी वोटबैंक दलित वर्ग का है। वहीं 35 सीटें ऐसी हैं जो अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। कांग्रेस की नजऱ इसी वोटबैंक पर है। यही वजह है कि कांग्रेस ने इस वोट बैंक को साधने के लिए उप मुख्यमंत्री का दलित कार्ड खेला है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।