न्यायपालिका के प्रति कांग्रेस का दोहरा मानदंड उजागर हो गया : भाजपा  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

न्यायपालिका के प्रति कांग्रेस का दोहरा मानदंड उजागर हो गया : भाजपा 

NULL

नयी दिल्ली : भाजपा ने आज कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि न्यायपालिका के प्रति विपक्षी पार्टी का ‘ दोहरा मानदंड ’ उजागर हो गया है। सत्तारूढ़ दल ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का अपमान कर और प्रधान न्यायाधीश ( सीजेआई ) के खिलाफ महाभियोग की कोशिश करने के बाद अब वह उसकी सराहना कर रही है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जिस पार्टी ने सीजेआई के खिलाफ महाभियोग की कोशिश की, वह अब उसकी सराहना कर रही है। वहीं , उसके नेता राहुल गांधी आज उच्चतम न्यायालय की प्रशंसा कर रहे हैं।  पात्रा राहुल की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे थे जिसके तहत कांग्रेस अध्यक्ष ने कल शाम चार बजे कर्नाटक विधानसभा में बहुमत साबित करने के उच्चतम न्यायालय के आदेश का स्वागत किया है।

उन्होंने राहुल की कल की टिप्पणी का भी जिक्र किया , जिसके तहत उन्होंने कहा था कि न्यायपालिका और प्रेस डर के साये में है और ऐसा सामान्य तौर पर पाकिस्तान में तानाशाही के तहत हुआ करता है। पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का असली चेहरा आज बेनकाब हो गया। इसने न्यायमूर्ति लोया मामले को लेकर शीर्ष न्यायालय का अपमान किया और अब उसकी सराहना कर रही है। यह कांग्रेस का पाखंड और दोहरा मानदंड दिखाता है। उन्होंने कर्नाटक के बारे में बात करते हुए कहा कि कांग्रेस राज्य में जनादेश की हत्या कर रही है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इस मामले में शीर्ष न्यायालय ने कांग्रेस की याचिका के दोनों अनुरोध खारिज कर दिए, फिर भी कांग्रेस जीत का दावा कर रही है। क्यों ?

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।