Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची; आंध्र के लिए 9 और झारखंड में 2 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला सीट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Congress Candidates List: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई सूची; आंध्र के लिए 9 और झारखंड में 2 उम्मीदवारों का ऐलान, देखें किसे कहां से मिला सीट

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए रविवार को नई कैंडिडेट लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और झारखंड के लिए 11 लोकसभा उम्मीदवारों की सूचना दी है। पार्टी ने आंध्र प्रदेश की 9 और झारखंड की 2 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।

GLsqIRGWcAEY21N

कांग्रेस ने झारखंड के गोड्डा से दीपिका सिंह पांडे की जगह प्रदीप यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं रांची लोकसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की बेटी यशस्विनी सहाय को टिकट दिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने आज यानी 21 अप्रैल को सीईसी की बैठक बुलाई थी। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। इस दौरान पूर्व पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, अंबिका सोनी समेत अन्य नेता शामिल हुए।

बता दें, आंध्र प्रदेश में लोकसभा की कुल 42 सीटें हैं, जबकि झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। इस महीने की शुरुआत में कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश की छह लोकसभा सीटों और 12 विधानसभा सीटों के लिए सूची जारी की थी।

लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान हुआ। देश की 543 लोकसभा सीटों में से 102 सीटों पर मतदान हो चुका है। देशभर में सात चरणों में होने वाले मतदान के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।