भभुआ में शंभु सिंह पटेल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भभुआ में शंभु सिंह पटेल होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार

NULL

पटना : बिहार के भभुआ विधानसभा उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने शंभु सिंह पटेल को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने आज यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन में श्री शंभु सिंह पटेल को भभुआ विधानसभा उप चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य रहे श्री पटेल का पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं।

उन्होंने हमेशा कांग्रेस का सहयोग किया है। श्री कादरी ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से विचार-विमर्श के बाद श्री पटेल को भभुआ से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। गठबंधन के तहत उप चुनाव वाले अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) चुनाव लड़गा जबकि भभुआ सीट कांग्रेस को मिली है। कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अररिया लोकसभा समेत तीनों सीटों पर पांच सदस्यीय कमिटी बनायी गयी है जो पांच सदस्यीय चुनाव प्रचार समिति का कमान संभालेंगे।

अररिया लोकसभा के लिए इंतेखाब आलम के नेतृत्व में तथा भभुआ में कपिल देव सिंह और जहानाबाद में राजेश प्रसाद सिंह को कमिटी का प्रभारी बनाया गया है। इस मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि श्री पटेल स्वच्छ छवि के नेता हैं और उनकी उम्मीदवारी के लिए पार्टी के जिला कांग्रेस कमिटी के कई वरिष्ठ सदस्यों ने अनुशंसा की थी।

 उन्होंने दावा किया कि गठबंधन तीनों सीटों पर भारी बहुमत से चुनाव जीतेगा। श्री पटेल श्री सिंह के करीबी माने जाते हैं। इस दौरान बिहार विधान परिषद में पार्टी के नेता मदन मोहन झा भी मौजूद थे। गौरतलब है कि बिहार में अररिया लोकसभा और भभुआ तथा जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए 11 मार्च को उप चुनाव कराया जायेगा।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।