कांग्रेस का भाजपा और सपा पर निशाना, वादाखिलाफी का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस का भाजपा और सपा पर निशाना, वादाखिलाफी का लगाया आरोप

बावजूद किसानों के हित में सपा की सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाया। श्री सिंह ने कहा कि

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) पर वादाखिलाफी और नौजवानों एवं किसानों के हित में कोई कदम न उठाने का आरोप लगाया है। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अशोक सिंह ने रविवार को यहां पत्रकारों से कहा कि भाजपा ने 2014 में जनता से किये वादे पूरे नहीं किये। वहीं, इटावा ने सपा के मुलायम सिंह यादव और उनके बेटे अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाया लेकिन उन्होंने भी यहां के नौजवानों और आलू उत्पादक किसानों के लिये कुछ नहीं किया।

श्री सिंह ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये भेजने और रोजगार देने समेत कई वादे किये थे लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह और अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे लेकिन इटावा का नौजवान आज भी पलायन कर रहा है और क्षेत्र में सबसे ज्यादा आलू की फसल होने के बावजूद किसानों के हित में सपा की सरकारों ने कोई कदम नहीं उठाया। श्री सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़गी।

कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने को कांग्रेस के लिये वरदान बताया और कहा कि उनके आने से आम लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है। श्री सिंह ने साथ ही यह भी कहा कि सपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और हम भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के करीब पहुंचती है तो राहुल गांधी ही अगले प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश पुलिस पर भरोसा नहीं है और सेना की निगरानी में ही राज्य में निष्पक्ष मतदान हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।