कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक दल नियुक्त किया  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक दल नियुक्त किया 

NULL

नयी दिल्ली : कांग्रेस ने 27 फरवरी को नगालैंड में होने वाले चुनाव के लिए अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को पार्टी का मुख्य केन्द्रीय पर्यवेक्षक तथा तीन अन्य पर्यवेक्षकों को नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक दल को मंजूरी दी है। एआईसीसी महासचिव जर्नादन द्विवेदी ने यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया कि तुकी को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। असम से लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई, असम के पूर्व मंत्री प्रद्योत बारदोलई तथा एआईसीसी के पूर्व सचिव कैप्टन प्रवीण डावर को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

नगालैंड की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और तीन मार्च को मतगणना होगी। वर्तमान राज्य विधानसभा का कार्यकाल 13 मार्च को समाप्त हो रहा है। द्विवेदी ने एक अन्य विज्ञप्ति में बताया कि एआईसीसी कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति की राज्य चुनाव समिति में सदस्य बनाया गया है। इसी प्रकार पार्टी की प्रदेश अभियान समिति में पुष्पा देवी सिंह को सदस्य बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में इसी वर्ष विधानसभा चुनाव निर्धारित हैं।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 12 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।