कांग्रेस ने अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने अरुणाचल और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

कांग्रेस ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 53 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये 32

कांग्रेस ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 53 और सिक्किम विधानसभा चुनाव के लिये 32 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया।

कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी को सागले (अनसूचित जनजाति) विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने 38 उम्मीदवारों की नई सूची जारी की, दिग्विजय भोपाल से लड़ेंगे चुनाव

गौरतलब है कि कांग्रेस ने तुकी को अरुणाचल (पश्चिम) लोकसभा सीट से भी उम्मीदवार बनाया है।

अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होंगे। अरुणाचल में विधानसभा की 60 सीटों और दो संसदीय सीटों के लिए 11 अप्रैल को मतदान होगा।

सिक्किम में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ 11 अप्रैल को होंगे। सिक्किम विधान सभा में 32 सीटें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।