देश का कॉलेजियम सिस्टम फेल : उपेन्द्र कुशवाहा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देश का कॉलेजियम सिस्टम फेल : उपेन्द्र कुशवाहा

NULL

पटना : केन्द्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश का कॉलेजियम सिस्टम फेल है। भारतीय प्रशासनिक व पुलिस सेवा के तर्ज पर न्यायिक सेवा में बहाली होनी चाहिए। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप कर उन्होंने कहा कि देश के हायर जुडिशियरी की स्थिति पर अन्य लोगों के अलावे राष्ट्रपति तक ने चिंता जतायी। पुरानी व्यवस्था के कारण जुडिशियरी की बहाली कुछ लोगों के द्वारा ही तय की जाती है जिससे अन्य लोगों को इस बहाली में अवसर नहीं मिलता।

देश जुडिशियरी में एससी-एसटी व महिलाओं की संख्या कम है। इस मुद्दे को लेकर रालोसपा देश में हल्ला-बोल दरवाजा खोल आन्दोलन की शुरूआत करेगा। इसकी शुरूआत 20 मई को दिल्ली से की जायेगी। 5 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में पार्टी के प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक के पदाधिकारियों का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित होगा। जिसमें संविधान के विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूदेव चौधरी, राजेश यादव, भोला शर्मा,विनोद कुमार पप्पू,विपीन कुशवाहा,अशोक कुमार,अजय कुमार उर्फ गुडडू,सत्यानंद दांगी समेत अन्य उपस्थित थे।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।