Girl in a jacket

कलेक्टर ने गेहूं खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

NULL

मुरैना : कृषि उपज मंडी प्रांगण में भावार्जन एवं उपार्जन योजना के तहत अव्यवस्थाओं की जानकारी मिलने पर कमिश्नर मिलने एमके अग्रवाल, कलेक्टर भरत यादव ने खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण कर शीघ्र ही अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश दिए गए। चंबल संभाग कमिश्नर एमके अग्रवाल, कलेक्टर भरत यादव दो बजे अचानक मंडी प्रांगण में स्थित खरीदी केन्द्र पर आ पहुंचे। दोनों अफसरों के आते ही किसानों ने यहां व्याप्त परेशानी, अव्यवस्थाओं की शिकायतें उनसे की। किसानों का आरोप था कि हम 18 मई से गेहूं सरसों लाए है, फिर भी हमारा गल्ला तुला नहीं है।

हमारे अच्छे गल्ले सरसों, चना के सेम्पल को सर्वेयर अरविंद सिकरवार फैल कर देता है हजार, पांच सौ रूपये लेकर ही सेम्पल को पास करता है। किसानों का यह भी कहना है कि एसएमएस में दो तारीख दी गई है उस तारीख के चार पांच दिन बाद भी गल्ला तुला नहीं है। यहां मौजूद किसानों ने अपनी अन्य परेशानियां भी कमिश्नर व कलेक्टर को बताई।
किसानों की समस्याएं सुनने के बाद कमिश्नर अग्रवाल व कलेक्टर यादव ने खरीदी प्रक्रिया में लोग खाद्य विभाग, सोसायटी आदि विभागों के अधिकारी कर्मचारियों से बिंदुसार जानकारी लेकर यह निर्देश दिए कि दिन किसानों को 24 मई की तारीख दी गई है उन्हें तत्काल एसएमएस कर 26 मई की सूचना भेजे।

25 मई की सूचना वाले किसानों को 27 मई का एसएमएस भेजे। आवश्यकता पडने पर रविवार को भी खरीदी करने के निर्देश दिए। इसी दौरान दोनों अफसरों ने किस-किस तारीख को कितना वारदाना आया है आगे कितना वारदाना चाहिए। किसानों को कब तक कितना भुगतान हो चुका है की भी जानकारी मातहतों से ली गई। खाद्य निरीक्षण विपिन श्रीवास्तव को यह निर्देश दिए गए कि आप यहीं रहेंगे।

मुख्यालय छोडकर कहीं नहीं जायेंगे। किसानों एवं कर्मचारियों द्वारा मंडी प्रांगण में जगह कम होने की शिकायत पर से कमिश्नर ने ठेकेदार मुन्नालाल को शीघ्र ही तुले हो हुउ गल्ले को उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी पीएम मेहरा तहसीलदार श्रीमती शुभृता त्रिपाठी, नायब तहसीलदार श्रीमती कल्पना कुशवाह, जिला खाद्य अधिकारी विनोद चौहान सहित आदि कर्मचारी मौजूद थे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।