Kushinagar: सीएम योगी का कांग्रेस और सपा के नेता पर तंज
Girl in a jacket

Kushinagar: CM Yogi का कांग्रेस और सपा पर तंज, ‘कोरोना संकट में एक लड़का इटली तो दूसरा इंग्‍लैंड भाग गया था’

CM Yogi

Kushinagar:  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने विपक्षी दलों के समूह इंडिया गठबंधन के प्रमुख नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना संकट में कांग्रेस और सपा के लोग गायब हो गये और उत्तर प्रदेश का एक लड़का इटली तो दूसरा इंग्‍लैंड भाग गया था।

Highlights

  • सीएम योगी ने कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया में जनसभाओं को किया संबोधित किया
  • सीएम योगी का कांग्रेस और सपा पर तंज
  • सीएम योगी के साथ जे पी नड्डा भी रहे मौजूद

Kushinagar: CM Yogi ने कांग्रेस और सपा पर साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कुशीनगर में भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार दुबे, महराजगंज में केंद्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी पंकज चौधरी तथा देवरिया लोकसभा क्षेत्र में शशांक मणि त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित अलग-अलग चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। योगी ने कहा, ”जब कोरोना कालखंड में देश परेशान था तब कांग्रेस और सपा के लोग जनता की मदद करने की बजाय गायब हो गये थे। उत्तर प्रदेश के दो लड़कों में से एक इटली चला गया तो दूसरा इंग्लैंड भाग गया था।”

Image

बीते 10 साल में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है- CM Yogi

कुशीनगर की सभा में भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और जे पी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और हमारे लिए देश पहले है। देवरिया और महराजगंज की सभाओं में भी योगी ने कहा कि ”बीते 10 साल में देश का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है, हमारी सीमाएं सुरक्षित हुई हैं, आतंकवाद और नक्सलवाद नेस्तनाबूद हुआ है।”

Image

अब तो जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है- CM Yogi

सीएम योगी ने कहा कि “अब तो जोर से पटाखा भी फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देने लगता है। उसे पता है कि भारत को छेड़ना नहीं है, क्योंकि किसी ने छेड़ा तो भारत छोड़ेगा नहीं। मगर इंडी गठबंधन वाले कह रहे हैं कि पाकिस्तान को छेड़ो मत, ऐसे लोगों को भारत पर बोझ बनने की जगह पाकिस्तान जाकर भीख मांगना चाहिए।” योगी ने मोदी के विकास कार्यों का सिलसिलेवार ब्यौरा देते हुए कहा कि कोरोना कालखंड न आया होता तो कुशीनगर, थाईलैंड और सिंगापुर की तरह चमकता दिखता।

CM Yogi ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए विपक्ष पर कसा तंज

महराजगंज की सभा में योगी ने अयोध्या में राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि ”500 साल का इंतजार मोदी जी ने खत्म करा दिया और अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो चुका है।” उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा ”मगर कांग्रेस और सपा के लोग कहते हैं कि राम का मंदिर बेकार बना है, राम हुए ही नहीं। इसीलिए कहता हूं कि ये चुनाव राम भक्त और रामद्रोहियों के बीच आ गया है।” योगी ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा, ”उन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं और आतंकवादियों पर से मुकदमे हटा दिए।”

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।