CM Yogi ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा 'विपक्ष हिंदू समाज को आपस में लड़ाने की रच रहा साजिश'
Girl in a jacket

CM Yogi ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा ‘विपक्ष हिंदू समाज को आपस में लड़ाने की रच रहा साजिश’

CM Yogi

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व में जिस तरह से विदेशी आक्रांताओं ने हिंदू समाज में फूट डालने का षड्यंत्र रचा था।

Highlights

  • CM Yogi ने विपक्ष पर बोला हमला
  • ‘विपक्ष हिंदू समाज को आपस में लड़ाने की रच रहा साजिश’
  • सीएम योगी ने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक को किया संबोधित

सपा सरकार में एक ही जाति विशेष के 86 में से 56 SDM

सीएम योगी(CM Yogi)ने कहा कि सपा सरकार में वर्ष 2015-2016 में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती में 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति विशेष के चयनित हुए थे। यह ओबीसी समाज के हितों पर कुठाराघात था। बेसिक शिक्षा की 69 हजार भर्ती पर प्रश्न खड़ा करने वाले लोग समाजवादी पार्टी के वही मोहरें हैं, जिन्होंने 86 में से 56 एक ही परिवार और एक ही समाज के लोगों को भर्ती किया था।

हमारी सरकार में बेसिक शिक्षा में 1,25,000 शिक्षकों की हुई भर्ती

सीएम योगी(CM Yogi) ने कहा कि हमारी सरकार में बेसिक शिक्षा में 1,25,000 शिक्षकों की भर्ती हुई। 69 हजार भर्ती में अगर 27 प्रतिशत आरक्षण की बात जाए तो 18,200 ओबीसी शिक्षकों की भर्ती होती, लेकिन ओबीसी समाज के 31,500 शिक्षकों की भर्ती हुई। पिछले साढ़े छह-सात वर्षों में प्रदेश में सरकारी नौकरियों में साढ़े छह लाख भर्तियां हुई हैं, इसमें 60 प्रतिशत ओबीसी समाज के लोग भर्ती हुए हैं।

सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में कांवड़ यात्रा पर लगाया गया था प्रतिबंध

सीएम योगीने कहा कि विपक्षी दलों को इस बात की चिंता है कि ओबीसी समाज के युवा अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर कैसे इतनी अधिक सीटें प्राप्त कर ले रहे हैं। इसलिए वह भर्ती को विवादित करने की साजिश रचते हैं। सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकार में कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया था। कांवड़ यात्रा केवल शिव भक्तों का मंगलगान ही नहीं है, बल्कि इसके साथ रोजगार भी जुड़ा हुआ है। कांवड़ यात्रा से छोटे दुकानदारों और हस्तशिल्पियों का रोजगार भी मिलता है, जिसे पिछली सरकारों ने रोकने का कार्य किया था।

‘2006 में विधायक कृष्णानंद राय की हत्या’

सीएम योगी(CM Yogi) ने कहा कि 2006 में भारतीय जनता पार्टी के विधायक कृष्णानंद राय की हत्या हुई थी। उस हत्याकांड में कृष्णानंद राय के साथ मरने वाले उमेश पटेल और रमेश यादव भी थे। क्या वे ओबीसी समाज से नहीं थे? राजू पाल और उमेश पाल की प्रयागराज में जिस माफिया ने हत्या की थी, उस माफिया को गले से किसने लगाया था, इसे सब जानते हैं। सपा ने माफिया को गले से लगाकर प्रदेश को अराजकता, गुंडागर्दी और दंगों की आग में झोंकने का कार्य किया था।

सपा सरकार में अयोध्या प्रभु श्रीराम का मंदिर हुआ था अपवित्र- CM Yogi

भाजपा ने इस समाज के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया। जब समाज विभाजित था, तब अयोध्या में प्रभु श्रीराम, मथुरा में भगवान कृष्ण और काशी में महादेव का मंदिर अपवित्र हुआ। ओबीसी समाज सबसे अधिक गो सेवा करता था। उनसे गायों को छीनकर कसाइयों के हवाले किया जाने लगा, गोकशी होने लगी। आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ होने लगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।