CM Yogi & Dhami: उत्तर [प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दोनों ने शारदीय नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने आदिशक्ति मां भगवती से सभी प्रदेशवासियों के कल्याण और सुख शांति की कामना की।
Highlights
सीएम योगी ने की नवमी पर कन्याओं का पूजन
CM Dhami ने भी किया कन्या पूजन
प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की
सीएम धामी ने कन्या पूजन की तस्वीरों किया शेयर
सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कन्या पूजन की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर समस्त लोक कल्याण हेतु प्रार्थना की, साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। आदिशक्ति मां भगवती समस्त प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।
यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवताः pic.twitter.com/3FcpQKW3nm
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 11, 2024
सीएम योगी ने भी की कन्याओं का पूजन
वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड से सटे राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखनाथ मंदिर में मां भगवती के नवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की आराधना के बाद कन्याओं का पांव पखारा। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर आज महानवमी के दिन गोरखनाथ मंदिर में देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन कर संपूर्ण सृष्टि के सुख, शांति और कल्याण हेतु प्रार्थना की। आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे। जय मां भगवती।
क्या है नवमी की कहानी?
नवमी देवी दुर्गा की महिषासुर पर अंतिम विजय का प्रतीक है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन देवी ने अपने क्रोधित रूप में राक्षस को हराया था, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन कन्या पूजन भी किया जाता है। भक्तजन अपने घर में युवा, अविवाहित लड़कियों का स्वागत करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। पूजा की शुरुआत लड़कियों के पैर धोने से होती है। फिर उन्हें बिठाकर प्रसाद भेंट किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि छोटी लड़कियों की पूजा करने से देवी दुर्गा के दिव्य रूपों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते