लोकसभा चुनाव से पहले सीएम सुक्खू का बड़ा एलान, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपए
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम सुक्खू का बड़ा एलान, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे इतने रुपए

sukhvinder singh sukhu

Himachal Pradesh: लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए बड़ा एलान कर दिया हैं। हिमाचल प्रदेश में 18 साल से 59 साल की हर महिला को हर महीने 1500 दिए जायेंगे। इसमें सरकार के हर साल 800 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज इसको लेकर ऐलान किया। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह घोषणा उनकी ओर से बजट के रिप्लाई के दौरान की जानी थी, लेकिन उन्होंने शोर के बीच इस घोषणा को करना सही नहीं समझा था।

Highlights

  • लोकसभा चुनाव से पहले सीएम सुक्खू का बड़ा एलान
  • 18 साल से 59 साल की हर महिला को हर महीने 1500 दिए जायेंगे
  • राज्य सरकार इसमें हर महीने करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी

लोकसभा चुनाव से पहले सीएम सुक्खू का बड़ा एलान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि इससे प्रदेश की करीब पांच लाख महिलाओं को लाभ मिलेगा। राज्य सरकार इसमें हर महीने करीब 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को यह राशि इंदिरा गांधी प्यारी बहन सुख सम्मान निधि योजना के तहत दी जाएगी।

18 साल से 59 साल की हर महिला को हर महीने 1500 दिए जायेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि चुनाव से पहले यह कांग्रेस की सबसे बड़ी गारंटियों में से एक थी। हालांकि जब कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले यह गारंटी दी थी, तब बिना किसी शर्त हर महिला को 1500 रुपए दिए जाने की बात कही थी। प्रदेश में महिलाओं की संख्या करीब 23 लाख है, लेकिन अब सरकार ने इसके लिए आय सीमा भी तय की है।

1 अप्रैल से ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा

नियमों के मुताबिक, अब प्रदेश की करीब 5 लाख महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महिलाओं से इसके फॉर्म भरवाए जाएंगे और 1 अप्रैल से ही यह लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। फरवरी महीने के अंत में ही मुख्यमंत्री ने जिला लाहौल स्पीति की महिलाओं को यह लाभ देना शुरू किया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।