MP के सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार
Girl in a jacket

MP के सीएम मोहन यादव के पिता का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Mohan Yadav

CM Mohan Yadav Father Death: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। मोहन यादव के पिता लंबे समय से बीमार थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोहन यादव के पिता का अंतिम संस्कार उज्जैन में होगा। जानकारी मिलते ही सीएम उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं।

Highlights:

  • सीएम मोहन यादव के पिता का निधन
  • 95 साल की उम्र में हुआ निधन
  • उज्जैन के लिए रवाना हुए सीएम मोहन यादव
  • लंबे समय से बीमार थे सीएम के पिता

नहीं रहे सीएम डॉ. मोहन यादव के पिता, 100 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | MP  CM Mohan Yadav Father passed away

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के पिता का निधन हो गया है। उनकी उम्र 95 साल की थी। पिता के निधन की खबर मिलते ही सीएम मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी के 95 वर्षीय पूज्य पिताजी पूनम चंद जी यादव निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक हैं। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में सम्बल प्रदान करें।

उज्जैन में होगा अंतिम संस्कार

मोहन यादव उज्जैन के रहने वाले हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, सीएम के पिता का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह उज्जैन में किया जाएगा। सीएम मोहन यादव उज्जैन के लिए रवाना हो गए हैं। हाल ही में दिल्ली से लौटन के बाद मोहन यादव अपने पिता से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। सीएम के पिता के निधन पर बीजेपी के सभी सीनियर नेताओं ने शोक प्रकट किया।

दिग्गज नेताओं ने जताया शोक

दिग्विजय सिंह ने मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के पिता पूनमचंद यादव जी के निधन की खबर दुःखद है। भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सम्बल प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजली। वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी मोहन यादव के पिता के निधन पर शोक प्रकट किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।