मुख्यमंत्री ने जापान के नारा और बिहार के बोधगया को सिस्टर स्टेट के रूप में जोड़ने का दिया प्रस्ताव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुख्यमंत्री ने जापान के नारा और बिहार के बोधगया को सिस्टर स्टेट के रूप में जोड़ने का दिया प्रस्ताव

NULL

पटना मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जापान के नारा प्रांत एवं बिहार के बोधगया को सिस्टर स्टेट के रुप में जोड़ने का प्रस्ताव दिया। नारा प्रांत के गवर्नर श्री शोगो अरई ने इसका समर्थन किया और इसके अनुपालन के लिए अपनी सहमति जतायी। भारतीय दूतावास इसको मूर्तरुप देने में अपनी सहायता प्रदान करेगा।

1555508656 5 209दोनों नेताओं ने आज के परिप्रेक्ष्य में दुनिया में बुद्ध की शिक्षाओं एवं दर्शन के महत्व के बारे में विस्तार से चर्चा की। नारा और बिहार, विशेषकर राज्य के बौद्ध स्थलों के आपसी संबंधों एवं इनके आध्यात्मिक और वैचारिक जुड़ाव पर विशेष रुप से चर्चा हुई। नारा प्रांत के गवर्नर ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने उनके द्वारा राज्य में किए जा रहे महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उल्लेख भी किया।

मुख्यमंत्री ने टोडैजी मंदिर की यात्रा के लिए और नारा प्रांत में आमंत्रण के लिए राज्यपाल का धन्यवाद किया। नारा प्रांत के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के सम्मान में आज दोपहर भोज का भी आयोजन किया। मुख्यमंत्री की नारा प्रांत की यात्रा के दौरान जापान में भारत के राजदूत श्री सुजान चिनॉय भी वहॉ उपस्थित थे।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।