पटना : आज श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में बाबू वीर कुंवर सिंह के 160वें विजयोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि ने मुख्यमंत्री का स्वागत पुष्प-गुच्छ भेंटकर किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में भाग ले रहे कलाकारों यथा- पद्मश्री श्रीमती मालिनी अवस्थी, ब्रजकिशोर दुबे, श्रीमती नीतू कुमारी नूतन, सुश्री उषा कुमारी, सुदीपा घोष को अंगवस्त्र एवं पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि,
विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वीर कुंवर सिंह आजादी पार्क में कुंवर सिंह की वीर गाथाओं पर आधारित लेजर शो के कार्यक्रम में शामिल हुये। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, उद्योग मंत्री जय कुमार सिंह, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, चन्द्रिका ङ्क्षसह दांगी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।