INX मीडिया मामले में चिदंबरम के वकील ने ED की पूछताछ का लिखित ब्यौरा मांगा

चिदंबरम का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि आरोपी की हिरासत मांगने के लिए

पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के वकील ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा आईएनएक्स मीडिया धनशोधन मामले में तीन तारीखों पर उनके मुवक्किल से की गई पूछताछ का लिखित ब्यौरा उपलब्ध कराने की मांग की। 
न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति ए.एस. बोपन्ना की पीठ धन शोधन मामले में चिदंबरम की अग्रिम जमानत रद्द करने के दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई कर रही है। चिदंबरम का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि आरोपी की हिरासत मांगने के लिए प्रवर्तन निदेशालय अचानक ही और पीछे से ‘‘पीछे से’’ कोर्ट को नहीं दे सकता है। 
1566892551 kapil
सुप्रीम कोर्ट ने निदेशालय द्वारा दर्ज आईएनएक्स मीडिया धन शोधन मामले में चिदंबरम को गिरफ्तारी से दी गई अंतारिम राहत मंगलवार तक के लिए बढ़ा दी थी। जानकारी के लिए बता दें कि मामले में पद का दुरुपयोग करने को लेकर सीबीआई और ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम पर शिकंजा है। 

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- क्या 1.76 लाख करोड़ का इस्तेमाल BJP के पूंजीपति मित्रों को बचाने में होगा

सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 26 अगस्त तक हिरासत में भेजे गए और सोमवार को सुनवाई के दौरान फिर उनकी हिरासत को 30 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।