छत्तीसगढ़ :  नक्सली मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर

NULL

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई कर सात नक्सलियों को मार गिराया है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने  बताया किे जिले के आईपेंटा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्सली ​गति​विधि की सूचना मिलने पर पड़ोसी राज्य तेलंगाना के ग्रेहाउंड और बीजापुर जिले के पुलिस दल को गस्त में रवाना किया गया था।

दल जब आईपेंटा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद जब पुलिस दल ने इलाके में छानबीन की तब वहां से सात नक्सलियों का शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने हथियार भी बरामद किया है। क्षेत्र में खोज अभियान जारी है। इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार है।

 

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।