छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता हेमचंद यादव का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता हेमचंद यादव का निधन

NULL

 छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हेमचंद यादव का कल देर रात यहां एम्स में निधन हो गया। श्री यादव काफी दिनों से बीमार थे और कुछ दिन पहले ही उन्हें यहां एम्स में भर्ती कराया गया था। रात करीब एक बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह राज्य मंत्रिमंडल में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके थे।

यादव का पार्थिव शरीर उनके गृहनगर दुर्ग ले लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने यादव के निधन पर गहन शोक जताया है। डॉ़ सिंह ने कहा,‘‘श्री यादव ने सार्वजनिक जीवन में रहते प्रदेश की जनता की काफी सेवा की। उनका निधन छत्तीसगढ़ और पार्टी दोनों के लिए बड़ी क्षति है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यह क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।