तेजस्वी यादव ने नीतीश और मोदी पर साधा निशाना , बोले - दीपावली के बाद सृजन चोरों का निकलेगा दिवाला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तेजस्वी यादव ने नीतीश और मोदी पर साधा निशाना , बोले – दीपावली के बाद सृजन चोरों का निकलेगा दिवाला

NULL

बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने अरबों रूपये के बहुचर्चित सृजन घोटाला मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी पर आज एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए उनसे इस्तीफा मांगा है।

तेजस्वी यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंगसाइट ट्वीट पर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का नाम लिये बगैर कहा कि दिवाली के बाद सृजन चोरों का दिवाला निकलेगा। सृजन चोरों,गद्दी छोड़ो। ‘

इससे पूर्व भ्रष्टाचार के मुद्दे पर महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले नीतीश कुमार से कुछ दिन पूर्व तेजस्वी ने कई सवाल पूछे थे।

उल्लेखनीय है कि बेनामी सम्पत्ति और रेलवे होटल आवंटन में कथित गड़बड़ी को लेकर केन्द्रीय जांच ब्यूरो के छापों के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से अलग होकर बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + twenty =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।