PoK का नाम बदलने से यह तथ्य नहीं बदल सकता कि पाक ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है: विदेश मंत्रालय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PoK का नाम बदलने से यह तथ्य नहीं बदल सकता कि पाक ने भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है: विदेश मंत्रालय

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन, मैं केवल यह कह सकता हूं नामावाली में बदलाव से यह तथ्य नहीं

नयी दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) का नाम बदलने से यह तथ्य नहीं बदल सकता कि पाकिस्तान ने भारतीय क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर रखा है। मंत्रालय ने मीडिया में आई उन खबरों पर जवाब दिया जिनमें दावा किया गया है कि पाकिस्तान अपने कब्जे वाले क्षेत्र का दर्जा बदलने की कोशिश कर रहा है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की सरकार ने सेवाओं की नामावली बदलने का आदेश दिया है। 
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘हमने ये खबरें देखी हैं कि जाहिर तौर पर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की सरकार ने सेवाओं का नाम बदलकर कुछ और कर दिया है। हम इसे देख रहे हैं।’’ उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लेकिन, मैं केवल यह कह सकता हूं नामावाली में बदलाव से यह तथ्य नहीं बदल जाता कि पाकिस्तान ने अब भी एक ऐसे क्षेत्र पर कब्जा कर रखा है जो भारत का हिस्सा है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।