20 राज्यों में आज बारिश के आसार, यूपी-बिहार में लू का यलो अलर्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

20 राज्यों में आज बारिश के आसार, यूपी-बिहार में लू का यलो अलर्ट

आज 20 राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा, यूपी-बिहार में यलो अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने 20 राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी है। महाराष्ट्र में तेज हवाएं चलने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर लिया है और जल्द ही केरल पहुंचेगा।

देश के कई हिस्सों में गुरुवार को मौसम बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज 20 राज्यों में बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश में तेज बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं महाराष्ट्र में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर लिया है और 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून के आने में अब 12 दिन शेष हैं। इस साल मानसून ने सामान्य से नौ दिन पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है।

यूपी-बिहार में लू का कहर, हीट वेव का यलो अलर्ट

राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के इलाकों में लू का असर देखने को मिल सकता है। बिहार के 23 और यूपी के 19 जिलों में हीट वेव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को बिहार के रोहतास जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा।

दिल्ली सरकार करेगी Artificial Rain का ट्रायल, Pollution पर लगेगी लगाम

मानसून बंगाल की खाड़ी पहुंचा, केरल में 27 मई को दस्तक देने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून ने बुधवार को बंगाल की खाड़ी में प्रवेश कर लिया है और 27 मई को केरल में दस्तक देगा। यानी मानसून के आने में अब 12 दिन शेष हैं। इस साल मानसून ने सामान्य से नौ दिन पहले अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।