चंपाई सोरेन 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल, असम CM हिमंत सरमा ने दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

चंपाई सोरेन 30 अगस्त को BJP में होंगे शामिल, असम CM हिमंत सरमा ने दी जानकारी

Champai Soren Will Join BJP: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन 30 अगस्त को भाजपा में शामिल होंगे। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दी है। सीएम हेमंत बिस्वा सरमा के इस ऐलान से राजनीति में सियासत तेज हो गई है। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 30 अगस्त को रांची में भाजपा में शामिल होंगे। इसके साथ ही निशिकांत दुबे ने लिखा है कि झामुमो का पूरा सूपड़ा साफ हो गया। आंदोलन से बनी झामुमो अब केवल दलालों की गिरफ्त में है। प्रेम, अमित, अविनाश, राजीव, मिथलेश ने पेट में घुसकर झामुमो को समाप्त कर दिया। विनोद बिहारी, सूरज मंडल, सायमन, शैलेंद्र महतो के बाद यह आखिरी कील है।

चंपाई सोरेन झारखंड लौटने के बाद करेंगे शक्ति प्रदर्शन

इससे पहले एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार दिल्ली पहुंचे चंपाई सोरेन ने साफ कहा था कि दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी आए है। राजनीतिक चर्चाओं के बीच चंपाई सोरेन दिल्ली स्थित झारखंड भवन की जगह ताज होटल में ठहरे थे, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात हुई। अब बीजेपी में शामिल होने का फैसला लेने के बाद उनके मंगलवार या बुधवार को झारखंड वापस लौटने की संभावना है। इन सबके बीच असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का भी झारखंड दौरा भी 29 और 30 अगस्त को एक बार फिर होने वाला है।

चंपई के झामुमो छोड़ने का क्या कारण था?

हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जेएमएम नेता को सीएम पद पर नियुक्त किया गया था। फिर झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन को जमानत दे दी और 3 जुलाई को चंपई सोरेन को सीएम पद को छोड़ना पड़ा। कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, वह इस बात से नाखुश थे कि हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।