2022 तक 100 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी CGHS सेवाएं : हर्षवर्धन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

2022 तक 100 शहरों में उपलब्ध कराई जाएगी CGHS सेवाएं : हर्षवर्धन

स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) सेवाओं को 2022 तक 100

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) सेवाओं को 2022 तक 100 शहरों में उपलब्ध कराया जाएगा। 
उन्होंने कहा कि 1954 में दिल्ली के गोल मार्केट से शुरू हुई सीजीएचएस सेवाएं 2014 तक केवल 25 शहरों तक पहुंचीं। हालांकि, राजग सरकार के पिछले पांच वर्षों में इस योजना के तहत सेवाओं को 71 शहरों तक विस्तारित किया गया है।
 
दिल्ली के आर के पुरम इलाके के सेक्टर 13 में एक अत्याधुनिक सीजीएचएस भवन का उद्घाटन करने के बाद हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमने जो प्रगति की है, उसे स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। हम स्वास्थ्य सेक्टर के हर क्षेत्र में तेज गति से सुधार कर रहे हैं। 
केंद्रीय मंत्री ने सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए वार्षिक स्वास्थ्य जांच योजना भी शुरू की, जो 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के पेंशनभोगी हैं। हर्षवर्धन ने कहा, ‘‘सीजीएचएस सेवाओं को 2022 तक 100 शहरों में उपलब्ध कराया जाना चाहिए। प्रधानमंत्री भी सभी नागरिकों के लिए एक नया भारत बनाना चाहते हैं।’’ 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 3 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।