केंद्र सरकार ने पांच और साल के लिए बढ़ाया लिट्टे पर प्रतिबंध : गृह मंत्रालय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्र सरकार ने पांच और साल के लिए बढ़ाया लिट्टे पर प्रतिबंध : गृह मंत्रालय

अधिसूचना में कहा गया है कि लिट्टे की ओर से जारी हिंसा एवं विध्वंसकारी गतिविधियां भारत की एकता

केंद्र सरकार ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ प्रतिबंध पांच और साल के लिए तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने मंगलवार को एक अधिसूचना जारी कर इसकी जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 के तहत यह प्रतिबंध बढाया गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि लिट्टे की ओर से जारी हिंसा एवं विध्वंसकारी गतिविधियां भारत की एकता एवं अखंडता के लिए हानिकारक हैं। इसमें कहा गया है कि संगठन भारत विरोधी रुख अपनाए हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। लिट्टे या तमिल टाइगर्स का गठन 1976 में वी प्रभाकरण ने किया था। इसका गठन श्रीलंका में स्वतंत्र तमिल राज्य की स्थापना के मकसद के लिए किया गया था।

गृह मंत्रालय ने चक्रवात प्रभावित ओडिशा को अतिरिक्त 1,000 करोड़ रूपए की करी घोषणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।