सड़क सुरक्षा के लिए तमिलनाडु मॉडल को अपनाएगी केंद्र सरकार : नितिन गडकरी

गडकरी ने बताया कि देश में सभी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सभी राजमार्गों पर अधिक दुर्घटनाओं वाले

केंद्र सरकार देश में बढ़ते सड़क हादसों पर नियंत्रण के लिए तमिलनाडु मॉडल अपनाएगी। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान बताया कि तमिलनाडु ही एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है। तमिलनाडु के मॉडल को देश भर में लागू किया जाएगा। 
गडकरी ने बताया कि 2018 में देश में सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या 1.88 लाख थी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में कमी जरूर आई है और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सरकार प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 17 प्रतिशत इजाफा हुआ है, तमिलनाडु एकमात्र राज्य है जिसमें सड़क दुर्घटनाएं कम हुई हैं। 
1563785320 accident logo
इसके मद्देनजर सरकार पूरे देश में तमिलनाडु मॉडल लागू करने की कोशिश कर रही है।  गडकरी ने बताया कि देश में सभी राज्य और राष्ट्रीय स्तर के सभी राजमार्गों पर अधिक दुर्घटनाओं वाले स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान के लिए  कार्ययोजना बनाई गई है। 
उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रस्ताव को विश्व बैंक के समक्ष पेश किया गया है। इसमें सात हजार करोड़ रुपये एशियाई विकास बैंक और सात हजार करोड़ रुपये विश्व बैंक से मिलेंगे। इस परियोजना के तहत ब्लैक स्पॉट की पहचान कर इन जगहों को सड़क हादसों के खतरे से मुक्त किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।