Girl in a jacket

सावधान ! दिल्ली-एनसीआर में तूफान की दस्तक,‌‌ बिजली गुल, भारी बा‌रिश की आशंका

NULL

दिल्ली-एनसीआर में आई तेज धूल भरी आंधी से मौसम बिगड़ गया है। कई इलाकों में जोरदार धूल भरी आंधी आई। सफदरजंग वेधशाला के एक अधिकारी ने कहा कि 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली पहुंचा। इस दौरान तेज हवा से यातायात कुछ देर के लिए ठप रहा। हालांकि, हवा में थोड़ी नमी होने के चलते तापमान में गिरावाट जरूर दर्ज की गई है। धूल भरी आंधी के चलते विधुत विभाग किसी दुर्धटना की आशंका के चलते शहर की बिजली की आपूर्ति को रोक दिया। रात और वातावरण में धूल होने के कारण पहले ही विजिबीलटी कम थी, शहर की बिजली की आपूर्ति को रोक देने सड़क पर आ जा रहे लोगों को काफी मशक्तत करनी पड़ रही है। शहर में हालांकि आंधी से कई पेड़ टूट कर गिर गए, कई जगहों बिजली के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के चलते लोगों ने घर के खिड़की और दरवाजे बंद कर लिए।

गृह मंत्रालय ने रविवार को कम से कम 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए आंधी और बारिश चेतावनी दी थी। पिछले हफ्ते 124 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से ज्यादा घायल हो गए थे और आकाशीय बिजली ने पांच राज्यों को हिट किया था। अकेले उत्तर प्रदेश में लगभग 75 लोग मारे गए थे। घटना के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान को छोड़कर वापस आए और अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

मध्यप्रदेश में रविवार को तेज आंधी से दो लोगों की मौत हो गई थी और 15 से ज्यादा लोग भी घायल हो गए थे। पंचकुला मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के चलते हरियाणा में स्कूल बंद रहने के आदेश दिए गए थे।

 

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।