कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय में केक काटा गया:कौकब कादरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्मदिन पर कांग्रेस मुख्यालय में केक काटा गया:कौकब कादरी

इस स्थिति में देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही देश को मंहगाई से मुक्ति

पटना : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के 48वें जन्म दिवस के अवसर पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में केक काटा गया एवं बच्चों के बीच मिठाईयां बितरीत की गयी। सर्वप्रथम बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने राहुल गांधी के चित्र के समक्ष केक काटा एवं कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं के बीच मिठाई वितरीत की गयी। इस अवसर पर कौकब कादरी सहित अन्य नेताओं ने राहुल गांधी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर कौकब कादरी ने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी छोटी उम्र में अपनी दादी (इन्दिरा गांधी) एवं अपने पिता (राजीव गांधी) की हत्या, आतंकियों द्वारा किये जाने के प्रत्यक्षदर्शी हैं। देश की एकता एवं अखण्डता की रक्षा के लिये एवं इसके धर्मनिरपेक्ष चरित्र को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये इन्दिरा गांधी और राजीव गांधी ने अपनी कुर्बानी दी। उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी चाहते तो 2004 से 2014 के बीच ही प्रधानमंत्री बन जाते, लेकिन उन्होंने अपना समय कांग्रेस संगठन की मजबूती में लगाना उचित समझा।

श्री कादरी ने कहा कि भाजपा के चार वर्ष (2014-18) के शासनकाल में देश की अर्थ-व्यवस्था में भारी गिरावट आयी है। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमत 2014 की तुलना में दोगुनी हो गयी है। मंहगाई के कारण आम जन-जीवन त्रस्त है। इस स्थिति में देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ही देश को मंहगाई से मुक्ति दिला सकती है और अर्थ-व्यवस्था को पटरी पर ला सकती है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी एच. के. वर्मा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, पूर्व विधायक लाल बाबू लाल, जनमुल हसन नजमी, डा. पुरूषोत्तम मिश्र, विजय शेखर चट्टान, सुनील कुमार सिंह, ब्रजकिशोर कुशवाहा, प्रवक्ता श्रीमी प्रतिमा कुमारी, अशोक गगन, सरोज तिवारी, श्रीमती रानी कुमारी, श्रीमती रीता सिंह, दौलत इमाम, शाकिर अली, अश्विनी सिंह, कुन्दन गुप्ता के अलावे बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 17 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।