'CAA, NRC और समान नागरिक संहिता स्वीकार नहीं': ममता बनर्जी 'CAA, NRC And Uniform Civil Code Not Acceptable': Mamata Banerjee
Girl in a jacket

‘CAA, NRC और समान नागरिक संहिता स्वीकार नहीं’: ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह राज्य में संशोधित नागरिकता अधिनियम (CAA), राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) और समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी। मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि कुछ लोग चुनाव के दौरान दंगा कराने की कोशिश करेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से साजिश का शिकार नहीं होने का आग्रह किया। ईद का पर्व रमजान के महीने की समाप्ति पर मनाया जाता है।

  • ममता ने कहा वह राज्य में CAA, NRC, समान नागरिक संहिता लागू नहीं होने देंगी
  • मुख्यमंत्री ने ईद-उल-फितर के अवसर पर यहां एक सभा को संबोधित किया
  • उन्होंने लोगों से साजिश का शिकार नहीं होने का आग्रह किया

CAA/ NRC का किया विरोध

Mamta Banrjee2

ममता बनर्जी ने ‘रेड रोड’ पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम संशोधित नागरिकता अधिनियम, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और समान नागरिक संहिता को स्वीकार नहीं करेंगे। अगर हम एकजुट होकर रहेंगे तो कोई हमें नुकसान नहीं पहुंचा सकता।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी से है।”

दूसरी पार्टी को वोट न देने की कही बात

Mamta3

तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘‘हम विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ के संबंध में बाद में निर्णय लेंगे। लेकिन बंगाल में इस बात का ख्याल रखिएगा कि एक भी वोट किसी दूसरी पार्टी को नहीं जाए।’’ उन्होंने विपक्षी दलों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार की आलोचना की। ममता बनर्जी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।