Bypoll Results 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, घोसी में सपा जीत की ओंर, थुपल्ली में कांग्रेस बढ़त में, बागेश्वर में भाजपा आगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bypoll Results 2023: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, घोसी में सपा जीत की ओंर, थुपल्ली में कांग्रेस बढ़त में, बागेश्वर में भाजपा आगे

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें उत्तराखंड में बागेश्वर, उत्तर

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें उत्तराखंड में बागेश्वर, उत्तर प्रदेश में घोसी, केरल में पुथुपल्ली, पश्चिम बंगाल में धूपगुड़ी, झारखंड में डुमरी और बॉक्सानगर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह, केरल के पुथपल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस आगे चल रही है, उत्तराखंड के बागेश्वर और झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट से बीजेपी आगे चल रही है, वहीं त्रिपुरा के धनपुर और बॉक्सानगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार तफज्जल हुसैन आगे चल रहे हैं
जानिए झारखंड और  पश्चिम बंगाल में कौन आगे चल रहा है
चुनाव आयोग की जारी जानकारी के अनुसार, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन  की उम्मीदवार यशोदा देवी झारखंड के डुमरी से आगे चल रही हैं, और पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी से भाजपा उम्मीदवार बिंदू देबनाथ आगे चल रही हैं। छह राज्यों में उपचुनाव के लिए मतदान मंगलवार, 5 सितंबर को हुआ था। इन उपचुनावों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि ये 2024 के लोकसभा से पहले सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी  के खिलाफ विपक्षी गठबंधन के लिए लिटमस टेस्ट के रूप में काम कर सकते हैं।
ओमन चांडी के निधन के बाद पुथुपल्ली में हुए थे उपचुनाव
केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता ओमन चांडी के निधन के बाद पुथुपल्ली विधानसभा सीट पर चुनाव कराना जरूरी हो गया था, ओमन चांडी ने 1970 से 2023 तक लगातार 12 बार पुथुपल्ली सीट का प्रतिनिधित्व किया। ओमन चांडी के बेटे, चांडी ओमन पुथुपल्ली से लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ पार्टी सीपीआई  ने जैक सी थॉमस को मैदान में उतारा है। त्रिपुरा के धनपुर में उपचुनाव की आवश्यकता तब पड़ी जब भाजपा की प्रतिमा भौमिक ने अपनी लोकसभा सीट बरकरार रखने के लिए इस्तीफा दे दिया, जिससे विधानसभा खाली हो गई। भौमिक के भाई बिंदू देबनाथ उपचुनाव में धनपुर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी के उम्मीदवार कौशिक चंदा के खिलाफ भाजपा के लिए लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।