UP में फिर होगा उपचुनाव! इस सीट के लिए सपा खटखटाएगी कोर्ट का दरवाजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

UP में फिर होगा उपचुनाव! इस सीट के लिए सपा खटखटाएगी कोर्ट का दरवाजा

UP By Elections: सपा ने कुंदरकी उपचुनाव के नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने का मन बनाया है।

UP By Elections 2024: उत्तर प्रदेश उपचुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बेहतर खराब रहा। प्रदेश की 9 में से 7 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज कर ली। इसमें कुंदरकी सीट भी शामिल है, जहां बीजेपी उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। मगर, इसके खिलाफ समाजवादी पार्टी कोर्ट का रुख करने जा रही है। माना जा रहा कि सपा वोटिंग के दिन के तमाम साक्ष्यों और वीडियो को आधार बनाकर कोर्ट में परिणाम को चुनौती दे सकती है। साथ ही दोबारा चुनाव कराने की अपील कर सकती है।

पुलिस ने लड़ा है चुनाव: सपा

सपा का आरोप है कि पुलिस ने यह चुनाव लड़ा है। सत्ता ने लड़ा है। अगर, जनता वोट देने से रोका गया। यहां निष्पक्ष वोटिंग कराई गई होती तो हम चुनाव बढ़िया तरीके से जीतते। यह भी कहा कि सबका साथ-सबका विकास के नारे को भाजपा के लोग बदलना चाहते हैं। इस सीट पर हमारे लोगों को वोट नहीं देने दिया गया। वोटिंग के दौरान हंगामा होने की खबरें आईं थी। सपा प्रत्याशी हाजी रिदवान खुद पुलिस की बैरिकेडिंग हटाने पहुंचे थे।

‘कुंदरकी पर कानूनी सलाह ले रहे’

सपा का आरोप है कि सीसामऊ में भी शासन ने हमारे मतदाताओं को वोट देने नहीं दिया। मगर, जनता के आशीर्वाद से हम जीते हैं। अब सपा ने कुंदरकी उपचुनाव के नतीजों को कोर्ट में चुनौती देने का मन बनाया है। इस संबंध में कानूनी राय ले रहे हैं।

हिंदू-मुस्लिम मिल गया, कुंदरकी में कमल खिल गया: भाजपा

कुंदरकी सीट को लेकर बीजेपी यूपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा- ‘हिंदू-मुस्लिम मिल गया, कुंदरकी में कमल खिल गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − thirteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।