शुजात बुखारी की हत्या प्रेस की आजादी पर बर्बर हमला: राज्यवर्धन सिंह राठौड़  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शुजात बुखारी की हत्या प्रेस की आजादी पर बर्बर हमला: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 

NULL

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज कहा कि ‘ राइजिंग कश्मीर ’ के संपादक शुजात बुखारी की हत्या प्रेस की आजादी पर बर्बर हमला है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने ट्वीट किया , ‘‘ शुजात बुखारी की हत्या प्रेस की आजादी पर बर्बर हमला है। यह कायराना और निंदनीय आतंकी कृत्य है।

हमारा निर्भीक मीडिया हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और हम मीडियाकर्मियों के लिए सुरक्षित एवं अनुकूल कामकाजी माहौल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ’’ विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ट्वीट कर कहा कि वह वरिष्ठ पत्रकार की हत्या के बारे में जानकर ‘‘ बहुत दुखी ’’ हैं।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।