महिला उत्पीडऩ के विरोध में काला दिवस मनाया गया : महिला कांगे्रस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिला उत्पीडऩ के विरोध में काला दिवस मनाया गया : महिला कांगे्रस

NULL

पटना : बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश के हर जिला मुख्यालयों में देश में हो रहे बलात्कार और महिला उत्पीडऩ के विरोध में काला दिवस मनाया गया। पटना जिला में जिलाध्यक्ष डा. कुमारी अनिता के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं, कॉलेज छात्राओं और बच्चियों ने अरविंद महिला कॉलेज के सामने हाथों में तख्ती और काली पट्टी लगाकर काला दिवस मनाया।

इस दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने कार्यक्रम में शामिल होते हुए सरकार को चेतावनी के लहजे में कहा कि सरकार घटनाओं को रोक पाने में असफल साबित हो रही है। दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि सरकार के संरक्षण में घटनाएं हो रही है।

कटुआ, उन्नाव, सूरत, पटना, आगरा, रोहतक हर जगह की घटनाओं में भाजपा के नेताओं की स्पष्ट संलिप्तता है पर उल्टे पीडि़त के परिवार को ही कटघडे में खड़ा कर दिया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारा अब चेतावनी बन गयी लगती है।

सरकार दोषियों को संरक्षण देना बंद करे और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलबाये। महिला कांग्रेस महिला अस्मिता के साथ खड़ी है। यदि अपराधियों को सजा नही दिलबाई गई तो महिला कांग्रेस सड़कों पर उतरने को वाध्य होगी। कार्यक्रम में श्रीमती अमिता भूषण के साथ डा. कुमारी अनिता, सुनीता साक्षी, मोनी देवी पासवान, तबससुम राणा के साथ सैकड़ों कॉलेज की छात्राएं शामिल हुई।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 4 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।