बी एल संतोष को BJP महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बी एल संतोष को BJP महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) बी एल संतोष को शनिवार को पदोन्नत कर

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) बी एल संतोष को शनिवार को पदोन्नत कर पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इससे एक दिन पहले रामलाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस भेज दिया गया था। उन्होंने 13 साल तक इस पद को संभाला था। 
आरएसएस के ‘प्रचारक’ संतोष को एक मजबूत विचारक माना जाता है जिन्हें चुनावी राजनीति खासकर कर्नाटक के संबंध में काफी अनुभव है। 
भाजपा ने एक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। 
संतोष कर्नाटक में आठ साल तक पार्टी के महासचिव (संगठन) रहे। बाद में उन्हें 2014 में दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।