भाजपा का काम जमीन पर दिखता है : रविशंकर प्रसाद - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा का काम जमीन पर दिखता है : रविशंकर प्रसाद

बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं। जो कांग्रेस के हताशा का परिचय है। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने

 पटना : केन्द्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश का सबसे ज्यादा राज करने वाला कांग्रेस की तरह भाजपा झूठा सपना नहीं परोसती है बल्कि उसका किया काम जमीन पर दिखता है। भाजपा पर झूठा आरोप लगाना कांग्रेस के हताशा का परिचय है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संकल्प पत्र जारी कर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र और भाजपा का संकल्प पत्र में फंडामेंटल डिफरेंस है। यह संकल्प पत्र टूकड़े-टूकड़े में न बंटकर सबों के किास का है। कांग्रेस का देश पर सबसे ज्यादा शासन रहा उतने समय तक किसानों के न्याय की बात याद नहीं आयी। भाजपा शासन में 14 करोड़ लोगों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल रहा है। भाजपा कभी झूठा सपना नहीं दिखाता उसका किया काम जमीन पर दिखता है।चाहे मुद्रा योजना की बात हो या डिजिटल इंडिया, स्टार्ट अप समेत अन्य योजनाओं में विकास का काम हुआ।

उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सेना के साथ मजबूती के खड़ा है। स्टार्ट अप को और आगे बढ़ाने की सोंच है। भ्रष्टाचार के सवाल पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार की बात करने वाले ये बतायें कि भोपाल में करोड़ों रुपये कहां से निकल रहे हैं। इनके नेता कपिल सिब्बल भाजपा पर झूठा व बेबुनियाद आरोप लगाते रहे हैं। जो कांग्रेस के हताशा का परिचय है। राम मंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं है। यह आमजन का आस्था है इसे संवैधानिक तरीके से हल किया जायेगा। राम मंदिर पर कांग्रेस को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए।

प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र बीते पांच साल की बुनियाद और अगले समय देश को विकास के प्रतिबद्धता का संकल्प पत्र है। आबादी के 75 वें वष्ज्र्ञ पर 2022 तक सबों को अपना पक्का मकान होगा। देश में 75 मेडिकल कॉलेज खुलेंगे, अर्थव्यवस्था के मामले में भारत पिछड़ा देश था जो आज पांचवे स्थान पर है इसे तीसरे स्थान पर लाने का लक्ष्य है। 2022 तक भारत को टीबी मुक्त भारत होगी। कृषि सम्मान योजना के तहत सभी किसान योजना का लाभ लेंगे।

किसान के्रडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत एक लाख रुपये बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध होंगे। 60 साल पूरा होने पर किसानों को सम्मान पेंशन योजना का लाभ दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को जीरो टॉलरेंस पर लाने के लिए कश्मीर से धारा 370 एवं 35-ए तथा राम मंदिर मुद्दे पर अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है। केन्द्र में सरकार बनाने पर देश में पंचायत, विधानसभा, लोकसभा का चुनाव एक साथ होगी। इससे चुनाव पर आने वाला खर्च में कमी आयेगी। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र यर्थाथ की बुनियाद पर है। इस अवसर पर विधायक अरूण कुमार सिन्हा, देवेश कुमार, प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल, मीडिया प्रभारी पंकज सिंह, राकेश कुमार, अशोक भटट, राजीव कुमार, नीतीश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।