भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक

लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय

लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को तीसरी बार बैठक हुई।

ऐसा माना जा रहा है कि शुरुआती कुछ चरणों के चुनाव के लिए अधिकांश सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। 11 अप्रैल से सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अब तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की गई है।

चुनावी बयार में ‘होली’ पर भी चढ़ा राजनीतिक रंग

पार्टी केन्द्रीय मंत्रियों रविशंकर प्रसाद, आर के सिंह और गिरिराज सिंह को क्रमश: पटना साहिब, आरा और बेगूसराय सीटों से उतार सकती है।
सूत्रों ने बताया कि पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केन्द्रीय मंत्रियों वी के सिंह और सत्यपाल सिंह को उनकी सीटों पर फिर से उतार सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से फिर से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और पार्टी यह भी विचार-विमर्श कर रही है कि क्या उन्हें एक और सीट से चुनाव मैदान में उतारा जाए।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि बड़ी संख्या में सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है और जल्द ही इन नामों की घोषणा हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + sixteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।