कर्नाटक में भाजपा का लोकतंत्र नष्ट करने का प्रयास विफल : केजरीवाल  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में भाजपा का लोकतंत्र नष्ट करने का प्रयास विफल : केजरीवाल 

NULL

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को यहां कहा कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का लोकतंत्र नष्ट करने का प्रयास बुरी तरह से विफल हो गया। विधानसभा में शक्ति परीक्षण से पहले बी.एस. येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केजरीवाल की यह टिप्पणी आई है। 12 मई को हुए चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा के नतीजों से राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई थीं, जिसपर आज विराम लग गया।

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, ‘कर्नाटक में भाजपा का लोकतंत्र नष्ट करने का प्रयास बुरी तरह से विफल हो गया। गलत हथकंड़ों के माध्यम से सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा की बेकरारी पूरी तरह से उजागर हो गई। क्या भाजपा इससे कोई सबक सीखेगी?’ केजरीवाल ने यह भी कहा कि न्याय व्यवस्था इस मौके पर उभर कर सामने आई और लोकतंत्र की रक्षक बनी।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।