BJP के अश्वथ नारायण ने कर्नाटक सरकार पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस कर्नाटक में अपने वादे पूरे करने में विफल रही - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP के अश्वथ नारायण ने कर्नाटक सरकार पर कसा तंज, कहा- कांग्रेस कर्नाटक में अपने वादे पूरे करने में विफल रही

भारतीय जनता पार्टी के विधायक और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री CN अश्वथ नारायण ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटक मॉडल का उनका वादा फेल हो गया है और उन्होंने इस पर किए गए वादे पूरे नहीं किये। नारायण ने विशेष रूप से कर्नाटक सरकार के पांच प्रमुख कार्यक्रमों, अन्न भाग्य, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, शक्ति और युवा निधि में कमियों की ओर इशारा किया। नारायण ने दावा किया कि प्रचारित कर्नाटक मॉडल महज एक चुनावी हथकंडा है, उन्होंने कांग्रेस पर न केवल कर्नाटक बल्कि तेलंगाना और अन्य चुनावी राज्यों के लोगों को भी धोखा देने का आरोप लगाया।

  • कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री CN अश्वथ नारायण ने कहा कांग्रेस का कर्नाटक मॉडल का वादा फेल हो गया है
  • नारायण ने विशेष रूप से कर्नाटक सरकार के पांच प्रमुख कार्यक्रमों में कमियों की ओर इशारा किया
  • नारायण ने दावा किया कि प्रचारित कर्नाटक मॉडल महज एक चुनावी हथकंडा है
  • उन्होंने कांग्रेस पर न केवल कर्नाटक बल्कि तेलंगाना और अन्य चुनावी राज्यों के लोगों को भी धोखा देने का आरोप लगाया

वे केवल झूठे दावे कर रहे- अश्वथ नारायण

अश्वथ नारायण ने कहा, वह केवल कागजों पर एक अच्छा मॉडल है। जब पूरा करने की बात आती है, तो वे अन्न भाग्य, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, शक्ति और के संबंध में प्रदर्शन करने में पूरी तरह से फेल रहे हैं। वे केवल झूठे दावे कर रहे हैं। यह केवल एक चुनावी मॉडल है। यह कर्नाटक मॉडल नहीं है। वे कर्नाटक के लोगों को धोखा दे रहे हैं। वे धोखा देना चाहते हैं यहां तक कि तेलंगाना और अन्य राज्यों के लोगों को भी, जहां भी चुनाव हो रहे हैं। कर्नाटक मॉडल के संबंध में, उन्होंने जो भी वादा किया था वह पूरा नहीं किया गया है। वे लोगों को धोखा दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।