Girl in a jacket

मोदी सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा लेकर जनता में पहुंचेगी भाजपा 

NULL

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि वह केन्द्र सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार आगामी 26 मई को अपने कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण करने जा रही है। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाने के लिए कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ जन-जन तक पहुंचेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने आज प्रदेश मुख्यालय में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 25 मई से विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा हम सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे। भाजपा 26 मई को जिला मुख्यालयों पर बुद्धिजीवी सम्मेलनों में प्रबुद्ध वर्ग के समक्ष सरकार का लेखा-जोखा पेश करेगी। विशेष सम्पर्क अभियान 26 मई से 11 जून तक चलेगा। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बाइक रैली के माध्यम से 28 मई को विधानसभा स्तर पर पहुंचेंगे।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।