BJP का आज समरसता खिचड़ी का आयोजन, 25 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP का आज समरसता खिचड़ी का आयोजन, 25 हजार लोग एक साथ करेंगे भोजन

BJP की दिल्ली इकाई का अनुसूचित मोर्चा आज रामलीला मैदान में भीम महासंगम कार्यक्रम के तहत समरसता खिचड़ी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई का अनुसूचित मोर्चा आज यानि रविवार को रामलीला मैदान में भीम महासंगम कार्यक्रम के तहत समरसता खिचड़ी का आयोजन कर रहा है जिसमें 25 हजार लोग एक साथ भोजन करेंगे।

BJP_khichdi

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम नरेंद्र मोदी को पुन: देश का प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ आयोजित होगा। कार्यक्रम में अनुसूचित समाज के परिवारों से एकत्रित 5000 किलो दाल और चावल एक ही बर्तन में पकाकर खिचड़ी बनाई जाएगी।

pm modi

तिवारी ने कार्यक्रम की चार मुख्य विशेषताएं गिनाते हुए कहा कि एक तो यह कि मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अनुसूचित समाज के लोगों से प्रतीक के रुप में एक मुट्ठी चावल और आधा मुट्ठी दाल मांगी गई थी और इस समाज से इसे एकत्रित किया गया।

khichdi_bjp

दूसरा यह कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अभी तक तीन हजार किलो भोजन एक बर्तन में बनाने का रिकार्ड नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर के नाम है। वही विष्णु मनोहर समरसता खिचड़ी कार्यक्रम में पांच हजार किलो खिचड़ी एक ही बर्तन में पकाकर नया रिकार्ड बनायेंगे।

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तीसरी विशेषता यह है कि पार्टी के कार्यकर्ता पिछले तीन महीने से इस कार्य में जुटे हुए थे और तीन लाख अनुसूचित परिवारों से यह अनाज इकट्ठा किया है जो मोदी को पुन: प्रधानमंत्री के रुप में देखना चाहता है। इससे यह स्पष्ट होता है कि अनुसूचित समाज मोदी जी को पुन प्रधानमंत्री बनाने के लिए कितना जागरुक हैं।

Manoj tiwari

चौथी विशेषता यह है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए 14 लाख संकल्प पत्र बनवाये गए थे और उनके माध्यम से अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 14 लाख लोगों से संपर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

राष्ट्रीय परिषद में PM मोदी खाएंगे खिचड़ी

कार्यक्रम के संयोजक और दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने बताया कि 25 हजार लोगों के एक साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ही की गई है। उन्होंने बताया कि इस सकारात्मकता के माध्यम से नरेंद्र मोदी को फिर प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।