भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस समेत विभिन्न विपक्षी दलों पर नागरिकता संशोधन बिल (कैब) को लेकर मुसलमानों को बरगलाने एवं देश में दंगे के प्रयास का रविवार को आरोप लगाया। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस हिन्दू और मुसलमानों के बीच दंगे कराने का प्रयास कर रही है।
इस मुद्दे पर मुसलमानों में भ्रम की स्थिति पैदा की जा रही है और देश में आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समझ गयी है कि विकास को लेकर वह जनता के दरबार में नहीं टिक सकती और न ही चुनाव जीत सकती है, जिसके कारण बौखलाहट में वह लोगों को भड़का रही है।
महाराष्ट्र: प्रदर्शन के बाद PMC के जमाकर्ता हिरासत में, CM उद्धव ने मदद का दिलाया भरोसा
उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल और असम में रेलगाड़यिं में कौन आग लगा रहा हैं उन्हें हम पहचानते हैं। किसके कहने पर ऐसे गैरजिम्मेदाराना कार्य किए जा रहे हैं उन्हें हम जानते हैं।’’ उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी का अधिकार छीनता नहीं है, बल्कि पाकिस्तान, बंगलादेश और अफगानिस्तान से आए लोगों को अधिकार देता है। ये लोग वर्षों से पड़सी देशों में बदहाली का जीवन जी रहे थे।
संबित पात्रा ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाए जाने, राम मंदिर निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले, तीन तलाक निरोधक कानून और अब नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर कांग्रेस बौखला गयी है। उन्होंने कहा कि आज ही बीजेपी पार्टी मुख्यालय में ज्ञारह राज्यों के पार्टी पदाधिकारियों, मीडिया और सोशल मीडिया टीम की बैठक हुई, जिसमें लोगों को नागरिकता अधिनियम के संबंध में तथ्यों की जानकारी देने को कहा गया।
इस संबंध में पार्टी नागरिकता अधिनियम से संबंधित तथ्यों के आधार पर एक पुस्तिका का भी प्रकाशन किया गया है। बैठक में पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पार्टी पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। नागरिकता अधिनियम को लेकर बीजेपी के सांसद भी लोगों को तथ्यों की जानकारी देंगे। बैठक को पार्टी महासचिव भूपेन्द, यादव और संबित पात्रा ने भी सम्बोधित किया।