झारखंड के जनादेश का भाजपा सम्मान करती है : अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड के जनादेश का भाजपा सम्मान करती है : अमित शाह

मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे

गृह मंत्री और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी झारखंड विधानसभा चुनाव के जनादेश का सम्मान करते हुये पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गठबंधन से मिली पराजय को स्वीकार करती है। शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों और घोषित परिणाम के आधार पर ट्वीट कर कहा, ‘‘हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।’’ 
1577108530 screenshot 1
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। 
भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।’’ शाह ने चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम की भी सराहना करते हुये कहा, ‘‘सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।’’ उल्लेखनीय है कि 81 सदस्यीय विधानसभा के लिये हुये चुनाव की मतगणना में शाम पांच बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में भाजपा 25 सीटों पर जीती है या आगे चल रही है। भाजपा को 2014 में 37 सीटें मिली थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − fifteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।