BJP सांसद ने घुसपैठ के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, लोकसभा में हंगामा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

BJP सांसद ने घुसपैठ के लिए कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया, लोकसभा में हंगामा

दुबे ने दावा किया कि ये लोग जिन्ना के वारिस और समर्थक हैं। जिन्ना ने बंगाल, असम और

लोकसभा में सोमवार को उस वक्त जमकर हंगामा हुआ जब भाजपा के निशिकांत दुबे ने बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस इस समस्या के लिए जिम्मेदार हैं। सदन में शून्य काल के दौरान दुबे ने घुसपैठ का मुद्दा उठाया और कहा कि पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) लागू की जानी चाहिए। 
उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टी घुसपैठियों की मदद कर रही है। ये लोग चुनिंदा ढंग से बातों को रखते हैं। पहलू खान और सोहराबुद्दीन की बात करते हैं। पहलू के मामले में राजस्थान की कांग्रेस की सरकार ने भी कह दिया कि वह गो तस्कर था। दुबे ने दावा किया कि ये लोग जिन्ना के वारिस और समर्थक हैं। जिन्ना ने बंगाल, असम और कश्मीर को पाकिस्तान के साथ मिलाने की बात कही थी। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के साथ मिलकर देश का बंटवारा कराया। इस पर तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस के सदस्यों शोर-शराबा शुरू कर दिया। 
कांग्रेस के कई सदस्य यह कहते सुने गए कि भाजपा सदस्य ने असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह इसका संज्ञान लेंगे कि क्या कोई असंसदीय शब्द बोला गया है। कांग्रेस के के. सुधाकरन ने दक्षिण भारत के समुद्री क्षेत्र में मछुआरों को श्रीलंका द्वारा गिरफ्तार किए जाने का मुद्दा उठाया और कहा कि विदेश मंत्रालय को इस मामले को वहां की सरकार के समक्ष उठाना चाहिए। भाजपा के सीपी जोशी ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद पीएसीएल के निवेशकों का पैसा वापस नहीं मिला है और ऐसे में सरकार को इस पर कदम उठाना चाहिए। भाजपा के अशोक कुमार यादव, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और कई अन्य सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे उठाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।