भाजपा सांसद ने संजय जायसवाल चाणक्य का हवाला देते हुए राहुल पर किया प्रहार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भाजपा सांसद ने संजय जायसवाल चाणक्य का हवाला देते हुए राहुल पर किया प्रहार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए शुक्रवार को

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बलात्कार संबंधी टिप्पणी को लेकर उन पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए शुक्रवार को लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने कहा कि चाणक्य के अनुसार ‘विदेशी मां’ की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती। भाजपा सदस्य संजय जायसवाल ने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब उन्हीं की पार्टी के सदस्य गांधी पर झारखंड में एक चुनावी सभा में मोदी सरकार पर प्रहार के दौरान ‘भारत में बलात्कार ’ संबंधी तुकबंदी करने को लेकर हमला कर रहे थे। 
शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन लोकसभा में भाजपा के विरोध के बीच चला गया। महान अर्थशास्त्री चाणक्य के कथन का हवाला देते हुए जायसवाल ने कहा कि ‘विदेशी माता की संतान कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकती.. हम यह उदाहरण देखते हैं।’’ 
उन्होंने गांधी या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘ जिस तरह उन्होंने देश को शर्मसार किया है, उसके लिए कोई भी आलोचना काफी नहीं है। यह सही नहीं है कि किसी दल की अध्यक्ष, जो स्वयं महिला है, उनका बेटा ऐसी बातें कहे।’’ जायसवाल ने दावा किया कि चाणक्य ने 2000 साल पहले ऐसा कहा था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।